फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर में कमी के कारण नहीं हो पा रहीं रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में प्लॉट, मकान और दुकान की रजिस्ट्री को भले ही पारदर्शी करने के लिए प्रशासन कार्य कर रहा है, लेकिन सॉफ्टवेयर में कमी के कारण यह लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। खरीदारों ने प्लॉट की निर्धारित कीमत का भुगतान बेचने वाले को कर दिया है, लेकिन सॉफ्टवेयर की कमी के कारण रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस कारण खरीदारों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गौरव ने बताया कि उन्होंने मानेसर तहसील के अंतर्गत एक फ्लैट खरीदा है। इस फ्लैट की रजिस्ट्री होनी है। पूरी पेमेंट किए जाने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। तहसील में जब रजिस्ट्री करवाने के लिए जाते हैं तो सॉफ्टवेयर उनके क्षेत्र को नहीं दर्शाता है। ऐसे में टोकन तक नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय निवासी शीतल ने बताया कि जब भी वह अपने प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए तहसील जाते हैं तो कोई न कोई दिक्कत के कारण रजिस्ट्री रुक जाती है। कभी सॉफ्टवेयर में उनका क्षेत्र नहीं दिखाई देता, तो कभी सर्वर डाउन होने की दिक्कत रहती है। कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई है। स्थानीय निवासी अरविंद ने बताया कि उनके प्लॉट की रजिस्ट्री का समय नजदीक आ रहा है। कई बार मानेसर तहसील गए हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर में शिकोहपुर क्षेत्र दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में परेशान हो रहा है।
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर हो रहा अपडेट : डीसी
जिला उपायुक्त अमित खत्री का कहना है कि इसकी जानकारी मिली है। सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। जल्द ही यह दिक्कत दूर हो जाएगी। इसके बाद लोगों को रजिस्ट्री कराने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें