फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमकॉम संकाय में छात्रों का रुझान ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कॉलेजों में स्नातकोत्तर के लिए आवेदन भरे जा रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा छात्रों का रुझान एमकॉम संकाय में नजर आ रहा है। प्रदेशभर से 11555 से ज्यादा आवेदन एमकॉम संकाय में प्राप्त हुए हैं। वहीं जिले के कॉलेजों में भी सबसे ज्यादा आवेदन एमकॉम संकाय में ही पहुंचे हैं। जिले के राजकीय कॉलेजों की एमकॉम की 90 सीटों पर 739 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

सबसे कम दिलचस्पी निर्देशन और परामर्श, समाजशास्त्र विषय में ही दिखाई है। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में निर्देशन और परामर्श में 40 सीटों पर 28 आवेदन आए हैं। वहीं यूजी कोर्सेज में सबसे ज्यादा आवेदन बीए संकाय के लिए आए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में कुल 799 सीटों पर दाखिला होने हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 की नोडल अधिकारी किरण ने बताया कि कॉलेज के लिए छात्राओं ने सबसे ज्यादा एमकॉम के लिए आवेदन किए हैं। बैंकिंग के क्षेत्र में छात्राएं अपना कैरियर बनाने में रुचि दिखा रही हैं। एमकॉम की 60 सीटों पर अब तक 364 आवेदन आ चुके हैं। यह आवेदन संख्या और भी बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब 17 को जारी होगी पहली मेरिट सूची
उच्च शिक्षा निदेशालय ने बीते सोमवार को पीजी कोर्स में 7 दिसंबर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी थी। वहीं बुधवार को नया शेड्यूल जारी करते हुए 17 दिसंबर को पहली मेरिट सूची जारी करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले यह सूची 14 दिसंबर को जारी की जा रही थी। आवेदन तिथि बढ़ाने के साथ ही मेरिट सूची की तिथि को बढ़ा दिया गया है।
कुल सीटों पर आए इतने आवेदन
राजकीय महिला महाविद्यालय में अंग्रेजी, एमकॉम एमएससी, कंप्यूटर साइंस, एमसीए और भूगोल में मिलाकर कुल 280 सीटें हैं, जिनपर कुल 716 आवेदन आए हैं। वहीं सेक्टर-9 राजकीय महाविद्यालय में एमसीए, एमएससी गणित, एमए अर्थशास्त्र, एमएससी मिलाकर कुल 200 सीटें हैं जिनपर 981 आवेदन आ चुके हैं। राजकीय द्रोणाचार्य महाविद्यालय में एमए हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, परामर्श और निर्देशन, शारीरिक शिक्षा में कुल 399 सीटें हैं, जिनपर कुल 554 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें