फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक दिन में रिकॉर्ड 1919 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एक तरफ जहां दिनोंदिन एक दिन में आने वाले कोरोना संक्रमितों का रिकॉर्ड टूट रहा है। एक दिन पहले जहां तब तक के सर्वाधिक 1434 नए मरीज आए थे वहीं, शुक्रवार को एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 1919 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं दो मरीजों की मौत भी हो गई। दूसरी ओर 678 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में अब तक मरने वालों की संख्या 374 हो चुकी है।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों के मुकाबले 10 फीसदी से ज्यादा मरीज सक्रिय हैं, जबकि कुल सक्रिय मरीजों में से 5 फीसदी से ज्यादा अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 76775 हो चुकी है, जिसमें से 67421 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे नए मरीजों के साथ ही सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है और अब 8980 मरीज सक्रिय हैं। इनमें से 8418 संक्रमित होम आइसोलेट हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब जगह-जगह रैंडम तौर पर शिविर का आयोजन कर कोरोना जांच कर रहा है।
24 घंटे में हुई सर्वाधिक जांच
शुक्रवार को जिले में कोरोना जांच के लिए इस वर्ष के सर्वाधिक 11003 लोगों से नमूने लिए गए। इसमें से 9200 की आरटी-पीसीआर व 1803 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 10 लाख 62 हजार 264 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 76775 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें