फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राव इन्द्रजीत सिंह ने विकास कार्यों व योजनाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में मंत्री को डीसी ने दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक जिला लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में योजना राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में विजुअल माध्यम से आयोजित की गई। इसमें मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने इस संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों व योजनाओं की विस्तृत जानकारी राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दी।

उपायुक्त ने बताया कि नगीना तिजारा रोड का टेंडर दोबारा से लगाया जाएगा तथा फिरोजपुर झिरका अलवर रोड चार लाइन का करने के लिए 594 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके लिए अक्तूबर तक टेंडर हो जाएगा। कोटला झील को विकसित करने के लिए सर्वे की स्वीकृति मिल गई है। सीआरपीएफ कैंप इंडरी के लिए 33 केवी का कनेक्शन जारी कर दिया गया है तथा कैंप में पेयजल के लिए खोड-बसई गांव में 15 ट्यूबवैल लगा कर पाइपलाइन बिछा दी गई है। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की ड्यूटी लगाई गई है। दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कटों को बंद कर दिया गया है। फिरोजपुर झिरका में एक खनन कार्यालय खोलने की योजना को स्वीकृति मिली है, बसई मेव और रवां गांव का पहाड़ अवैध रूप से गिराए जाने पर 10 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा पर विशेष फोकस : जिला में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत एमडीए के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रति वर्ष 1,25,000 या वास्तविक शिक्षण शुल्क, जो भी कम होगा, की राशि प्रदान की जाएगी। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए जिले में खेलों में आवास योजना शुरू की गई है। सभी गांव में खेल कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं और युवाओं को खेलों में उचित अवसर मिल सके, इसके लिए नूंह जिला के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए 50 सरकारी स्कूलों में खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे।


फोटो: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति नूंह की बैठक में भाग लेते उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व अन्य प्रशासनिक अधिकारी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें