फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किराया नहीं मिलने पर राजेंद्र पार्क यूपीएचसी पर फिर लटकेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के आश्वासन के बाद खोला गया था केंद्र, अब तक नहीं हुआ भुगतान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राजेंद्र पार्क स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर एक बार फिर ताला लगने की नौबत आती दिखाई दे रही है। क्योंकि भवन का किराया नहीं मिलने से नाराज मकान मालिक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सोमवार का शिकायत पत्र भेजा है। इस पत्र में लिखा है कि 17 नवंबर को दोबारा केंद्र पर ताला लगा दिया जाएगा। इससे पहले भी किराया बकाया होने के कारण मकान मालिक ने यूपीएचसी के गेट पर ताला लगा दिया था। उस समय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद केंद्र का ताला खुलवाया गया था, लेकिन उसके बाद अब तक बकाया किराये का भुगतान नहीं किया गया।

मकान मालिक के अनुसार, मार्च 2026 से 16 नवंबर 2026 तक का किराया बकाया है। इस संबंध में पहले भी अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। मकान मालिक ने पत्र में जल्द से जल्द बकाया किराया जारी करने की मांग की है। ऐसे में यहां बार-बार ताला लगाने से मरीजों के लिए परेशानी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र पार्क स्थित यूपीएचसी किराए के मकान में चला रहा है। किराए नहीं मिलने के कारण कई बार यूपीएचसी पर ताला लगाया जा चुका है और कई बार स्वास्थ्य विभाग की वजह से आश्वासन भी दिया गया, उसके बाद भी अब तक मकान मालिक को मार्च से किराया नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें