फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-Mumbai Expressway: 790 रुपये में पहुंचे दिल्ली से जयपुर, न गाड़ी चलाने का झंझट न टोल टैक्स की सिरदर्दी

Mon, 27 Feb 2023 06:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

राजस्थान रोडवेज की ओर से बस सेवा शुरू करने के बाद हरियाणा रोडवेज भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। विभाग की यातायात शाखा के अधिकारी फिलहाल रूट और किराया आदि पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करने के दौरान अब न वाहन चलाने का झंझट होगा और न ही टोल टैक्स आदि देने की सिरदर्दी। 790 रुपये खर्च दिल्ली से जयपुर तक आरामदायक सफर का आनंद लिया जा सकता है। राजस्थान रोडवेज ने जयपुर से दिल्ली तक दो लग्जरी बसों का संचालन शुरू किया है।

विज्ञापन

एसी स्लीपर की सुविधा से युक्त इन बसों में टिकट बुक करके आराम से यात्रा की जा सकती है। जयपुर से दिल्ली का किराया 790 रुपये तय किया गया है। पहली बस जयपुर से दिल्ली वाया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सुबह 6:30 बजे रवाना होगी, जो 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह बस यहां से शाम चार बजे वापसी करेगी और रात नौ बजे जयपुर पहुंचा देगी।

दूसरी बस शाम चार बजे जयपुर से चलेगी और रात नौ बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी। यह बस अगले दिन सुबह 6:30 बजे दिल्ली से रवाना होकर 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। राजस्थान पथ परिवहन निगम ने दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के अलीपुर-दौसा-जयपुर खंड पर ऐसे यात्रियों के सफर की हसरत भी पूरी होगी, जिनके पास अपना खुद का साधन नहीं है या जिन्हें लंबी दूरी की ड्राइविंग में तकलीफ होती है।

गुरुग्राम के राजीव चौक से पहुंचेगी दिल्ली 
जयपुर और दिल्ली से चलने वाली बसें जयपुर से चलने के बाद सोहना के अलीपुर से गुरुग्राम-सोहना हाईवे से राजीव चौक होती हुई दिल्ली धौला कुआं की ओर प्रस्थान करेगी। जयपुर से राजीव चौक तक 750 रुपये किराया तय किया गया है। बताया जा रहा है कि इस किराए में जरूरत के लिहाज से फेरबदल भी किया जा सकता है। दिल्ली से जयपुर जाने वाली बस भी राजीव चौक से अलीपुर होते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जयपुर तक का सफर करेगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज तैयारियों में जुटा 
राजस्थान रोडवेज की ओर से बस सेवा शुरू करने के बाद हरियाणा रोडवेज भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। विभाग की यातायात शाखा के अधिकारी फिलहाल रूट और किराया आदि पर मंथन कर रहे हैं। दावा है कि मार्च के पहले सप्ताह या पहले पखवाड़े तक गुरुग्राम डिपो से जयपुर तक वॉल्वो सेवा शुरू कर दी जाएगी। यातायात शाखा के प्रभारी संदीप सिंह के अनुसार योजना पर उच्चाधिकारियों से चर्चा की जा रही है। अंतिम निर्णय होते ही रूट प्लान तय की वॉल्वो सेवा आरंभ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट को कवर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें