फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जैसलमेर तक आरामदायक सफर कर सकेंगे रेल यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से चलने वाली गाड़ी नौ दिसंबर से एलएचबी रैक से होगी संचालित
विज्ञापन


बायो टॉयलेट की मिलती है सुविधा, बेहतर सस्पेंशन कम आवाज वाले होते हैं

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जल्द ही गुड़गांव रेलवे स्टेशन से जैसलमेर जाने वाले यात्रियों को साधारण ट्रेन की जगह पर लिंके हॉफमैन बुश (एलएचबी)
रैक वाली ट्रेन मिलेगी। एलएचबी रैक से संचालित होने पर यात्रियों काे ट्रेन में ज्यादा सुविधाएं मिल सकेंगी। अब दिल्ली से जैसलमेर जाने वाली ट्रेन संख्या 14087 में नौ दिसंबर से एलएचबी रैक को संचालित करना शुरू कर दिया जाएगा।
यह ट्रेन दिल्ली से शुरू होकर गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होते हुए रेवाड़ी, अटेली, रींगस, जोधपुर होते हुए जैसलमेर पहुंचती है। एलएचबी रैक में एक फर्स्ट एसी, एक सेकंड एसी, तीन थर्ड एसी, पांच द्वितीय शयनयान, चार साधारण श्रेणी, एक पावर कार श्रेणी के साथ ही एक गार्ड डिब्बा रहेगा।
विज्ञापन


130 किलोमीटर की गति तक दौड़ सकती है ट्रेन
एलएचबी रैक से संचालित होने वाली ट्रेन की गति आम ट्रेन के मुकाबले में ज्यादा होती है। यह 130 किलोमीटर की गति तक दौड़ सकती है। इसके साथ ही लंबाई करीब दो मीटर तक ज्यादा होती है। यात्रियों के लिए आरामदायक सीटों के साथ ही बायो टॉयलेट की सुविधा होती है। एलएचबी रैक में कोच स्टेनलेस स्टील से बने होते हैं। इनमें सेंटर बफर कपलिंग होता है। यह ट्रेन टकराने की स्थिति में डिब्बों को एक-दूसरे के ऊपर चढ़ने से रोकता है जिससे दुर्घटना के समय यात्री सुरक्षित रह सकें। एलएचबी कोच के बेहतर सस्पेंशन कम आवाज वाले होते हैं। ट्रेन का इंटीरियर भी अच्छा होता है। इसमें डिस्क ब्रेक सिस्टम है, जो सामान्य ट्रेन से ज्यादा बेहतर होते हैं।
विज्ञापन


एलएचबी रैक से ट्रेन संचालित होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। ट्रेन की गति भी ज्यादा होगी। इससे यात्री तय समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
- भूर सिंह मीणा, स्टेशन अधिक्षक, गुड़गांव रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें