फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नर्सिंग होम से अवैध गर्भपात किट और उपकरण जब्त, संचालिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
निदा नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, अवैध गर्भपात किट और उपकरण जब्त, संचालिका गिरफ्तार
विज्ञापन









- निदा नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग ने की छापेमारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। तिगरा गांव के पास चल रहे निदा नर्सिंग होम पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की कार्रवाई की। भ्रूण हत्या रोकने के अभियान के तहत डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. सौरभ वर्मा व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से नर्सिंग होम में दबिश दी। छानबीन के दौरान एक कमरे से बड़ी मात्रा में गर्भपात में उपयोग होने वाली प्रतिबंधित किट और उपकरण बरामद किए गए।
डॉ. मनप्रीत सिंह ने बताया कि राज्य स्तर पर भ्रूण हत्या के खिलाफ सरकार द्वारा सख्त मुहिम चलाई जा रही है। इसी के तहत यह छापेमारी की गई थी। उन्होंने कहा कि बरामद की गई दवाइयां और उपकरण अवैध रूप से गर्भपात में उपयोग किए जा रहे थे, जो कि पूर्ण रूप से गैरकानूनी है। टीम ने सभी सामग्री को कब्जे में लेकर निदा नर्सिंग होम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापे के दौरान नर्सिंग होम की संचालिका सबीना पत्नी राकिब निवासी तिगरा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर सबीना के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि नर्सिंग होम बिना किसी अधिकृत पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें