फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जन शिकायतों का जल्द होगा निपटारा, तय की गई जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी व उत्तरदायी बनाने के लिए कार्यकारी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के कार्य आवंटित किए हैं। इस नए आवंटन से न केवल जन शिकायतों का समाधान तेज़ी से हो सकेगा, बल्कि अधिकारियों की जवाबदेही भी स्पष्ट रूप से तय होगी।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार को जोन-1 की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें लिगेसी वेस्ट और सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन, मुख्यालय और शीतला माता मंदिर निर्माण के कार्य भी सौंपे गए हैं। कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योराण को जोन-2, डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन व रोड स्वीपिंग का कार्य सौंपा गया है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता प्रवीण राघव को जोन-3ए के साथ जोन-2 व 3 में बागवानी कार्य और जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अभियंता संदीप धूंधवाल जोन-3बी में कार्य करेंगे और जोन-3 व 4 में बागवानी व रोड सेफ्टी के नोडल अधिकारी रहेंगे। कार्यकारी अभियंता संदीप सिहाग को जोन-4 और नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण कार्य का दायित्व दिया गया है।
निगमायुक्त द्वारा जारी आदेशों के तहत सहायक अभियंता सुनील लाठर जोन-1ए, सहायक अभियंता मनोज अहलावत जोन-1 बी, सहायक अभियंता विवेक बेनीवाल जोन-2 ए, सहायक अभियंता दलीप सिंह यादव जोन-2बी, सहायक अभियंता मोहम्मद नईम हुसैन जोन-3ए तथा सहायक अभियंता आशीष जोन-3बी व शीतला माता मंदिर निर्माण का कार्य देखेंगे।
इसी प्रकार सहायक अभियंता कुलदीप को जोन-4ए और सहायक अभियंता सुमित कांडोला को जोन-4बी में तैनात किया गया है। सुमित कांडोला को एसबीएम और एमसीजी ऑफिस बिल्डिंग निर्माण का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता पवन को जोन-3 व 4 की बागवानी, सहायक अभियंता यतेन्द्र को जोन-1 व 2 में इलेक्ट्रिकल व एनफोर्समेंट, सहायक अभियंता आशीष हुड्डा को जोन-3 व 4 में इलेक्ट्रिकल, एनफोर्समेंट, व जोन-2 व 3 की विज्ञापन शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें