फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी डीलर की फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सप्ताह पहले हुई पिता की मौत के बाद से परेशान था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-53 थाना अंतर्गत आर्डी सिटी में बुधवार की रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ व एफएसएल की टीमों को बुलाकर निरीक्षण कराया। जांच में पिता की मौत के बाद से युवक (मृतक) के मानसिक तौर पर परेशान होने की बात सामने आई है।
मृतक की पहचान माणिक बंसल (27 वर्ष) के रूप में हुई। वह आर्डी सिटी में परिवार के साथ रह रहा था और रियल एस्टेट का काम करता था। माणिक का शव बुधवार की रात को कमरे में पंखे से फंदे पर लटा हुआ मिला। बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना ही सेक्टर-53 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया। जांच में सामने आया कि माणिक बंसल के पिता की करीब तीन सप्ताह पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही माणिक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार को माणिक का भाई अपने काम पर गया हुआ था। वहीं, उसकी मां बीमार होने के कारण दूसरे कमरे में थी। बुधवार की रात को जब माणिक का भाई घर लौटा, तो उसने माणिक को अपने कमरे में पंखे से लटका पाया। निरीक्षण के दौरान कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी राजबीर ने बताया कि परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें