फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हत्या मामले में चार दिन बाद भी आरोपी की पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना अंतर्गत पलड़ा गांव के पास मिला था युवक का शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना अंतर्गत पलड़ा गांव के पास सोमवार की देर शाम को मिले युवक के शव के मामले में चार दिन बाद भी आरोपी की पहचान नहीं हुई है। मृतक युवक की शिनाख्त मथुरा (उत्तर प्रदेश) के जसोली गांव निवासी रोहित सारस्वत के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रोहित के साथ झगड़ा करने वाले रेस्तरां कर्मी से पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन उससे हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। मंगलवार को हुए शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि गले पर कोई धारदार व नुकीले हथियार से वार करके हत्या की गई है। रोहित अपने परिवार के साथ भोंडसी स्थित शिव कॉलोनी में रहता था और छह माह से सेक्टर-70 स्थित रेस्तरां में काम कर रहा था। रविवार को वह काम पर गया था और रात को वापस घर नहीं लौटा था। रोहित के पिता राजकुमार में अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत भी दी। पुलिस को छानबीन के दौरान सोमवार की शाम को रोहित का शव पलड़ा गांव के पास नाले से बरामद हुआ था। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। हत्यारोपी पहचान करने व पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें