फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वादा किया था मगर निभाया नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने 200 बेड का अस्पताल नहीं बनाने पर किया आंदोलन का एलान
विज्ञापन

सरकार ने चुनाव से पहले किया था और अब कोई सुनवाई को तैयार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति ने नागरिक अस्पताल निर्माण के लिए आंदोलन का एलान किया है। चुनाव से पहले 200 बेड का अस्पताल बनाने का वादा किया गया था लेकिन निभाया नहीं गया। ऐसे में संघर्ष समिति बनाकर लोगों का समर्थन जुटाया जा रहा है।
संयोजक अनिल कुमार सरपंच ने बताया कि रेवाड़ी में 70 बेड का अस्पताल नाकाफी है। चुनाव से पहले 200 बेड़ का अस्पताल बनाने के लिए वादा किया था लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर जिले में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। संघर्ष समिति गुरुग्राम की जनता से समर्थन लेने और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए यह अभियान चला रही है। सरपंच के मुताबिक, नेशनल हाइवे-71 से महज 500 मीटर की दूरी पर अस्पताल बनाने के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है लेकिन सरकार मनमाने ढंग से शाहबाजपुर खालसा गांव की भूमि को चिन्हित कर रही है। समिति का आरोप है कि यह फैसला कुछ तत्वों को लाभ पहुंचाने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत 10 एकड़ जमीन देने को तैयार, पर सुनी नहीं

ग्राम पंचायत ने पहले ही 10 एकड़ भूमि अस्पताल के लिए प्रस्तावित कर दी थी बावजूद इसके सरकार ने जनता की मांग को नजरअंदाज कर दिया। संघर्ष समिति का कहना है कि सरकार की उदासीनता और वादाखिलाफी से जनता में रोष व्याप्त है। समिति इस वादाखिलाफी के बाद पूरे प्रदेश में आवाज उठाएगी। समिति के सदस्य शिकोहपुर के विजय यादव ने बताया कि कई दिनों से अस्पताल निर्माण को लेकर मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। निर्माण के लिए मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से भी मुलाकात की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वार्ता के दौरान अनिल यादव, रमेश चंदर, हनवत सिंह, विवेक कुमार, खेमचंद समेत अन्य गांव के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें