फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूलों में नई एसएमसी के गठन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों के विकास और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने राज्य के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, अब राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में नई एसएमसी का गठन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
इस संबंध में परिषद ने 7 मई 2025 को जारी अपने पूर्व आदेश को संशोधित करते हुए यह निर्णय लिया है कि एसएमसी का कार्यकाल अब 2025-27 तक रहेगा। नए आदेश के तहत, पुरानी समितियों की अवधि समाप्त कर दी गई है और नई समितियां निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यालय में एसएमसी का गठन विद्यालय के विकास, निगरानी, पारदर्शिता और बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस आदेश की प्रति सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयकों और खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है ताकि आवश्यक कार्रवाई समय पर सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें