फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्राथमिक शिक्षक पढ़ाई में करेंगे एआई का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- 10 अक्तूबर तक पंजीकरण, 30 अक्तूबर तक चलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण
विज्ञापन

- सुरक्षित इस्तेमाल के साथ कक्षा गतिविधि और शिक्षण सामग्री तैयार करना सीखेंगे शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए प्राथमिक शिक्षकों को एआई की बुनियादी जानकारी और सुरक्षित इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिक्षकों को 10 अक्तूबर तक पंजीकरण कराना होगा, जबकि ऑनलाइन प्रशिक्षण 30 अक्तूबर तक चलेगा।
शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए ‘डिजिटल टीचर कोर्स ऑन एआई बेसिक्स फॉर प्राइमरी टीचर्स’ शुरू किया है। इसके तहत जिले के सभी प्राथमिक शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण लेना होगा। प्रशिक्षण में एआई के सही और सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआई की मदद से शिक्षक कक्षा गतिविधियों, मूल्यांकन और विद्यार्थियों के स्तर के अनुसार शिक्षण सामग्री तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा कहानियां, वर्कशीट और गतिविधि आधारित पाठ योजनाएं बनाने में भी एआई का उपयोग किया जा सकेगा। एक ही कक्षा में अलग-अलग क्षमता वाले विद्यार्थियों के लिए उनके स्तर के अनुसार सामग्री तैयार करने में भी एआई मददगार होगा। कमजोर विद्यार्थियों के लिए सरल सामग्री और बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों के लिए अतिरिक्त गतिविधियां तैयार की जा सकेंगी। हालांकि, शिक्षकों को एआई से तैयार सामग्री का सीधे कक्षा में इस्तेमाल करने के बजाय उसकी शुद्धता, भाषा और विद्यार्थियों की उम्र के अनुरूप होने की जांच करनी होगी। प्रशिक्षण पूरा करने वाले शिक्षकों को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें