फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रेसिडियम स्कूल बना देव समाज कप 2026 का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- 49 रन से जीत, अनमोल-हरीश ने अर्धशतकीय पारियां खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। देव समाज विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर 4वीं देव समाज कप 2026 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। मुकाबले में सेक्टर-57 स्थित प्रेसिडियम स्कूल की टीम ने ड्रोणा पब्लिक स्कूल को 49 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच में विजेता टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में दमदार खेल दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेसिडियम स्कूल ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अनमोल चौधरी ने 54 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हरीश ने 60 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

जवाब में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रोणा पब्लिक स्कूल की टीम ने अच्छी शुरुआत की। सक्षम पांडे (53 रन) और कप्तान आकाश कुमार (58 रन) ने पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। विराज लोहिया ने भी 2 विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। कप्तान अनमोल चौधरी ने कहा कि यह जीत पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें