फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की ऑनलाइन ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- चंडीगढ़ से निगरानी, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक चली जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। नगरपरिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी की कार्यप्रणाली की शुक्रवार को ऑनलाइन ट्रैकिंग की गई। यह निगरानी शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा चंडीगढ़ से की गई, जिसमें एजेंसी के वाहनों की गतिविधियों को रियल टाइम में देखा गया। ट्रैकिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान कचरा उठाने वाले वाहनों की गति, रूट और घर-घर कूड़ा उठाने की स्थिति को ऑनलाइन मॉनिटर किया गया। विभाग ने एजेंसी के कार्य पर संतोष जताया है। बताया गया कि इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भी दी गई। ट्रैकिंग के दौरान कूड़ा संग्रहण की वास्तविक स्थिति को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक मुनीश अहमद के अनुसार, क्षेत्र के करीब 15 हजार भवनों पर आरएफआईडी चिप लगाई जा चुकी है, जबकि कुल 17 हजार भवनों में यह व्यवस्था लागू की जानी है। शेष भवनों पर भी जल्द चिप लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस तकनीक से कचरा उठाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी और कार्य की निगरानी आसानी से की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें