फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रसव सेवाओं के लिए स्टाफ नर्सों की मौजूदगी अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जाएंगे रात्रि निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। रात की ड्यूटी करने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। विभाग ने कहा है कि 24×7 संचालित स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसव सेवाओं के लिए स्टाफ नर्सों की लगातार मौजूदगी अनिवार्य होगी, ताकि आपात स्थिति में किसी भी तरह की देरी न हो।


निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रात्रि निरीक्षण भी किए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्रों पर सभी सुविधाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। स्टाफ की कमी को देखते हुए अतिरिक्त नर्सों की तैनाती के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




हाल ही में फरीदाबाद में मोबाइल की रोशनी में डिलीवरी का मामला सामने आने के बाद जिले सहित पूरे क्षेत्र में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर सभी डिलीवरी प्वाइंट पर पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि मातृ स्वास्थ्य सेवाएं सुरक्षित और प्रभावी तरीके से संचालित हो सकें। -डाॅ. लोकवीर, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें