फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहर में 32 स्थानों पर पैदल क्रॉसिंग सुधारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट और स्कूल बसों पर भी चर्चा
विज्ञापन

नंबर गेम - 26 चालान किए गए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक सोमवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही, ब्लैक स्पॉट, स्कूल बसों और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई समेत सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।
जिले में 32 स्थानों की पहचान की गई है, जहां पैदल क्रॉसिंग में बाधाएं हैं। इन स्थानों पर सुधार के लिए जीएमडीए की ओर से टेंडर जारी किया जा चुका है। एडीसी ने अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम-सोहना रोड के केंद्रीय मीडियन पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए करीब चार से पांच फीट ऊंची आयरन ग्रिल लगाने की योजना पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज, पैदल यात्री गार्डरेल और सुरक्षित बस स्टॉप से जुड़े सुधारों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

मानेसर बस स्टैंड और बिलासपुर चौक पर सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्ट्रीट लाइट, दौलताबाद फ्लाईओवर, चिल प्वाइंट-दमदमा लेक रोड और अतुल कटारिया चौक से जुड़े कार्यों की प्रगति भी देखी गई। 4-7-9 चौक पर यातायात व्यवस्था, एट्रियम प्लेस क्षेत्र में ट्रैफिक सर्कुलेशन, उद्योग विहार की सर्विस रोड चौड़ी करने और फुटओवरब्रिज से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


191 स्कूल बसों का किया निरीक्षण
सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के तहत 31 अगस्त तक 191 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया और नियमों के उल्लंघन पर 26 चालान किए गए। स्कूलों के आसपास सुरक्षित स्कूल जोन विकसित करने के लिए सड़क मरम्मत और स्पीड ब्रेकर के कार्य किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण एवं रखरखाव विभागों और ट्रैफिक पुलिस के लिए सुरक्षित स्कूल जोन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला की योजना की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें