पटौदी। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड पटौदी के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पटौदी के वार्ड-14 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में नगरपरिषद पार्षद राधेश्याम मक्कड़ ने शिरकत की। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं स्थानीय समुदाय को विभाग सेवाओं और योजनाओं से जोड़ना तथा केंद्रों को सामुदायिक भागीदारी का सशक्त केंद्र बनाना है। संवाद