फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानसून की परीक्षा के लिए तैयारी पूरी, अभ्यास जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाष चौक और शीतला माता रोड पर मानसून की तैयारी को और मजबूत किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में मानसून की परीक्षा की तैयारी प्रशासन ने पूरी कर ली है। फिलहाल जलभराव वाले क्षेत्रों में चिन्हित कमियों को सुधारने का अभ्यास जारी है। मानसून में जलभराव की समस्या को कम करने की अपनी व्यापक तैयारियों के तहत, गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने शहर में जलभराव की दृष्टि से सबसे संवेदनशील दो स्थानों सुभाष चौक और शीतला माता रोड पर ड्रेनेज (जल निकासी) व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। इन उपायों का उद्देश्य बरसाती नाले के नेटवर्क को मजबूत करना, बारिश के पानी की तेजी से निकासी सुनिश्चित करना, जलभराव को कम करना और भारी बारिश के दौरान ट्रैफिक की आवाजाही को सुचारू बनाए रखना है।
सुभाष चौक, जो शहर में जलभराव वाले प्रमुख स्थानों में से एक है, वहां जीएमडीए ने ड्रेनेज नेटवर्क की क्षमता को बहाल करने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई (डीसिल्टिंग) का काम किया है। मिलेनियम सिटी सेंटर से सुभाष चौक तक 4.5 किलोमीटर लंबी सरफेस ड्रेन की सफाई की गई है। साथ ही सुभाष चौक से हीरो होंडा चौक तक 3 किलोमीटर लंबी सरफेस और मास्टर ड्रेन की भी सफाई की गई है। इसके अलावा, शहर के मुख्य ड्रेनेज नेटवर्क में बारिश के पानी का प्रवाह बिना किसी रुकावट के सुनिश्चित करने के लिए सरफेस ड्रेन और मास्टर ड्रेन के बीच के कनेक्शन में आई रुकावटों को हटाकर उन्हें ठीक किया गया है।
विज्ञापन


इस इलाके में ड्रेनेज व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए, बारिश के पानी की निकासी के अतिरिक्त पॉइंट बनाने के उद्देश्य से 300 से अधिक नई रोड गली (सड़क किनारे बनी नालियां) बनाई गई हैं। ये रोड गली बारिश के पानी को सीधे ड्रेनेज सिस्टम तक पहुंचाएंगी, जिससे पानी तेजी से निकल सकेगा और भारी बारिश के दौरान सड़कों पर लंबे समय तक जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

-
नागरिक अस्पताल के बेसमेंट में जलभराव रोकने के किए जा रहे इंतजाम
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर साल बारिश के मौसम में अस्पताल के बेसमेंट में पानी भरने से मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने जेटिंग मशीन लगाने की योजना बनाई है। यह कार्य नगर निगम गुरुग्राम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान बेसमेंट में बने डॉक्टरों के कक्ष, मेडिकल रिकॉर्ड रूम और अन्य महत्वपूर्ण विभाग जलभराव से प्रभावित हुए थे। सबसे अधिक चिंता पैनल रूम को लेकर रहती है, जहां पानी पहुंचने पर करंट फैलने और बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है। यदि पैनल रूम प्रभावित होता है तो पूरे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. लोकवीर का कहना है कि मानसून के दौरान अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम और पीडब्ल्यूडी के सहयोग से आवश्यक कार्य किए जाएंगे, ताकि मरीजों और स्टाफ को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें