फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी की रैली की तैयारियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बिमला चौधरी ने सरपंचों को दिया निमंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिमला चौधरी ने खंड विकास एवं पंचायत समिति कार्यालय परिसर में पटौदी ब्लॉक के सरपंचों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी सरपंचों को 22 मार्च को नायब सिंह सैनी की पटौदी में होने वाली रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ पहुंचने का निमंत्रण दिया। यह रैली सुबह 9 बजे नई अनाज मंडी जाटौली में आयोजित होगी।


विधायक बिमला चौधरी ने सरपंचों से कहा कि वे अपने-अपने गांवों से अधिक से अधिक लोगों को रैली में लेकर आएं, ताकि मुख्यमंत्री के सामने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें रखी जा सकें। उन्होंने सरपंचों को रैली की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपीं।
विज्ञापन




बैठक में सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने पटौदी को जिला बनाने, निर्माणाधीन सी-बाइपास को गोलाकार बाइपास बनाने और ग्राम पंचायतों को अधिक ग्रांट देने की मांग रखने की बात कही। कई सरपंचों ने अपने-अपने गांवों की समस्याएं भी रखीं। विधायक ने कहा कि सभी सरपंच अपनी-अपनी मांगें लिखकर दें, ताकि उन्हें मुख्यमंत्री के सामने रखा जा सके।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रवि चौधरी,सरपंच एकता मंच के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह,सरपंचपति मोतीराम राठी, सरपंच मनबीर सिंह चौहान,सरपंच रतन लाल,पूर्व चेयरमैन सुनील यादव,सुरेन्द्र यादव सहित काफी संख्या में सरपंच व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें