फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना क्षेत्र को गंदगी मुक्त किए जाने की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपरिषद ने निजी एजेंसी की तलाश शुरू की, पांच साल तक करेगी कार्य
विज्ञापन

नंबर गेम - 7 करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद सफाई व्यवस्था निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए निजी एजेंसी की तलाश शुरू हो गई है, जो परिषद क्षेत्र को साफ सुथरा रख सके। उक्त योजना पर परिषद करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। योजना का कार्य पांच वर्षों के लिए दिया जाएगा। वहीं, परिषद ने योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके तहत परिषद 31 जुलाई को टेंडर छोड़ेगी।

सोहना नगरपरिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की कवायद शुरू हो गई है। परिषद ने उक्त सफाई व्यवस्था को निजी एजेंसी को सौंपने की तैयारी आरंभ कर दी है। ताकि परिषद क्षेत्र को गंदगी मुक्त कराया सके। योजना के तहत परिषद मुख्य मार्गों, बाजारों, मोहल्लों आदि की सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी को देगी। इसमें सफाई कर्मचारियों के अलावा ट्रैक्टर व जेसीबी भी शामिल होंगे। ठेका पांच वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा। क्षेत्र की साफ सफाई की जिम्मेवारी एजेंसी की होगी। उक्त योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो 31 जुलाई को खोला जाएगा। परिषद योजना पर कुल 7 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सुनील रंगा बताते हैं कि सफाई का कार्य निजी एजेंसी से कराया जाएगा। इसका ठेका 31 जुलाई को खोला जाएगा। इसके अलावा परिषद में नियुक्त कर्मचारियों से भी सफाई का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें