फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर 33 में मेट्रो यार्ड के निर्माण के लिए तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिपो के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा, मेट्रो कार्यालय भी बनेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) पहले चरण के मेट्रो निर्माण के साथ डिपो पर भी काम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए मेट्रो डिपो के डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद इसका टेंडर जारी किया जाएगा।
जीएमआरएल पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक मेट्रो का निर्माण करा रहा है। इसके लिए सेक्टर 44 की ओर से पिलर के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें बख्तावर चौक पर अंडरपास का निर्माण होना है। योजना के अनुसार पहले चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो का निर्माण किया जाना है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से जीएमआरएल को 41 एकड़ जमीन दी जाएगी। जमीन के कुछ हिस्से पर कोर्ट केस चल रहे हैं। इस पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। दूसरी ओर डिपो के निर्माण कार्य के लिए जीएमआरएल सिस्ट्रा एजेंसी से सिविल स्ट्रक्चर तैयार करा रहा है। इसमें डिपो में बनने वाले भवनों समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

मेट्रो यार्ड में ट्रेनों की पार्किंग, मेंटेनेंस, संचालन और मैनेजमेंट किया जाएगा। इसमें वर्कशॉप शेड बनाया जाएगा, जहां पर ट्रेन की सर्विसिंग, रिपेयर और इंस्पेक्शन कार्य होगा। इसके अलावा लाइट और हेवी मेंटेनेंस बे बनाए जाएगे, अंडरफ्लोर व्हील लैथ, एमसीसी रूम / इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप, ट्रेन पार्किंग सुविधाएं, वॉशिंग लाइन, निरीक्षण और टेस्टिंग जोन, पिट लाइन, ट्रैक-मशीन शेड, कंट्रोल और ऑपरेशन सुविधा, सिग्नल और टेलीकॉम रूम, इलेक्ट्रिकल एवं पावर सुविधाएं, सिविल एवं इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ बिल्डिंग समेत अन्य कार्य होते हैं। इसी अनुसार डिपो में भवन समेत अन्य का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में 28.5 किलोमीटर में 27 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे। पहले चरण में मिलेनियम सिटी मेट्रो, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव व सेक्टर-9 स्टेशन बनने हैं। वहीं, बसई से सेक्टर 101 एक स्पर लाइन और डिपो का निर्माण होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें