फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो फरवरी से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों में होने वाली प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड के अनुसार, इस बार प्री-बोर्ड परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिकल एग्जाम भी आयोजित किए जाएंगे। प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो फरवरी से शुरू होकर 16 फरवरी तक पूरी कर ली जाएंगी।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन परीक्षाओं के लिए नियुक्त परीक्षकों और पर्यवेक्षकों को ड्यूटी की जानकारी मोबाइल मैसेज के माध्यम से दी जाएगी। वहीं, स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा से जुड़ा ड्यूटी चार्ट, छात्रों की उपस्थिति और प्रैक्टिकल अंक तय समय-सारणी के अनुसार बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमजोर छात्रों पर विशेष नजर
प्री-बोर्ड परीक्षा में कम अंक लाने वाले छात्रों की स्कूल स्तर पर विशेष मॉनिटरिंग की जाएगी। ऐसे छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी और उन्हें तनाव से मुक्त होकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्कूल प्रिंसिपल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल सेशन भी आयोजित करेंगे, ताकि बोर्ड परीक्षा का डर दूर किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें