गुरुग्राम। कांग्रेस के गुड़गांव जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने नगर निगम की ओर से अवैध कब्जों के नाम पर तोड़ी जा रही संपत्ति को लेकर कहा कि सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। बार-बार कांग्रेस नेताओं की संपत्ति को कोर्ट में केस विचाराधीन होने के बाद भी अवैध बताकर तोड़ना भाजपा सरकार की कांग्रेस के प्रति रंजिश को दिखाता है। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह पर अवैध कब्जे ऐसे हैं, जिनकी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देखा जा रहा। ब्यूरो