फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई क्षेत्रों में रोज 3 से 4 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भीषण गर्मी के बीच शहर में बिजली कटौती का दौर जारी है। शहर के कई क्षेत्रों में रोज 3 से 4 घंटे बिजली गुल होने से लोग परेशान है। सोमवार को भी सुशांत लोक, सेक्टर-56, पालम विहार व डीएलएफ में बत्ती गुल रही। वहीं शहर के अन्य दर्जन भर इलाकों में कई बार बिजली का आना-जाना लगा रहा। सुशांत लोक में रात नौ बजे तक तीन घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती हुई। इधर सेक्टर-56 में शाम चार बजे से छह बजे के बीच बिजली गायब रही। रात में भी बिजली ने कई बार छकाया।
विज्ञापन

सेक्टर-43 में तो पिछले एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। यहां रोजाना तीन से चार घंटे की कटौती की जा रही है। एसी, कूलर, पंखा न चलने से लोगों का गर्मी में बुरा हाल है। पालम विहार में भी सोमवार को तीन से चार घंटे की कटौती हुई। डीएलएफ फेज-चार में दिन में कई बार बिजली गई। वहीं रोशनपुरा, बसई रोड, जैकबपुरा, पटौदी रोड, सोहना रोड व आसपास के इलाकों में भी अघोषित कटौती से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

बिजली ने काफी परेशान कर रखा है। रोजाना अघोषित कटौती झेलनी पड़ रही है। गर्मी काफी है। ऐसे में यह कटौती बहुत भारी पड़ रही है।
विनोद कपूर, अध्यक्ष, ग्रीन एवेन्यू, डीएलएफ फेज-चार
रोज कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है। इसके बाद इसे घंटों तक ठीक नहीं किया जाता। ट्रांसफॉर्मर काफी पुराना हो चुका है, इसे बदला नहीं जा रहा।
श्वेता, निवासी, पालम विहार
एक महीने से बिजली की समस्या बनी हुई है। रोजाना तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती की जा रही है। शिकायत के बाद भी एसडीओ नहीं सुन रहे।
अनुपमा हरिहरन, आरडब्ल्यूए सदस्य, सेक्टर-43
दिन में कई बार बिजली आती है और जाती है। कई बार तो तीन से चार घंटे की अघोषित कटौती भी कर दी जाती है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।
डीडी शर्मा, निवासी, सुशांत लोक-2
काफी जगहों पर अभी तक बिजली की समस्या को दूर किया जा चुका है, जो जगह बाकी हैं, वहां भी कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट सही कराए जा रहे हैं।
मनोज यादव, एसई, डीएचबीवीएन, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें