गुरुग्राम। यातायात पुलिस ने स्कूल के बच्चों की सुरक्षित आवाजाही के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत डीपीएस, डीएवी जैसे स्कूलों में विद्यार्थियों, बस चालकों, परिचालकों और स्टाफ को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और परिवहन से जुड़े सभी लोगों को बच्चों की सुरक्षा को लेकर जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही चालक-परिचालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया जा रहा है। संवाद