फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण बरकरार और प्रयास की दरकार, धूप खिलने से लोगों को मिल रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शुक्रवार को प्रकाश पर्व, शनिवार और रविवार को अवकाश के कारण शहर के प्रदूषण में कुछ कमी जरूर महसूस हुई, लेकिन आंकड़ों में कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला है। धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है। जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और अन्य सामाजिक संस्थाएं भी प्रदूषण कम करने की दिशा में लगातार काम कर रही हैं, लेकिन समस्या बहुत गंभीर हो जाने के कारण अभी तक कोई बड़ा अंतर नहीं दिख रहा है। वहीं, रविवार को विकास सदन का वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 रहा। जबकि गुरुग्राम में एक्यूआई 362 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग, आरटीए, नगर निगम, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस प्रदूषण कम कर वातावरण को बेहतर करने में जुटे हुए हैं। सड़कों पर पानी का छिड़काव हो रहा है। 15 साल पुराने पेट्रोल और दस साल पुराने डीजल वाहनों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। तिरपाल डाले बिना खनन सामग्री का आवागमन करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई हो रही है। अब तक लगभग 18 लाख रुपये का जुर्माना किया जा चुका है। इसके बावजूद सड़कों के किनारे फुटपाथों पर मिट्टी भरी पड़ी है। यही मिट्टी हवा के साथ उड़ कर प्रदूषण बढ़ा रही है। शहर की सड़कों और फुटपाथ के साथ नगर निगम सहित अन्य संस्थाओं के बाजारों और पार्कों के बाहर भी साफ सफाई पर ध्यान दें तो प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

वायु गुणवत्ता का स्तर
1- विकास सदन 374
2- एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी 343
3- सेक्टर-51 गुरुग्राम एचएसपीसीबी 362
4- टेरी ग्राम गुरुग्राम एचएसपीसीबी 375
5- मानेसर 310
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें