फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषण से बढ़ने लगी गले में खराश व खांसी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड की संख्या बढ़ाने के लिए बेसमेंट में शिफ्ट किया जनरल वार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
गुरुग्राम। दिवाली के बाद शहर में बढ़े प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। बदलते मौसम और खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों के गले में खराश, खांसी और सीने में दर्द के मरीजों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। नागरिक अस्पताल में इन दिनों बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, अधिकतर मरीजों को सांस लेने में परेशानी, गले में जलन और सीने में भारीपन की शिकायत है। वहीं, सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने पर नागरिक अस्पताल प्रशासन ने जनरल वार्ड को पहली मंजिल से बेसमेंट में शिफ्ट कर दिया है।

अस्पताल में आने वाले अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे प्रदूषित हवा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कई मरीजों को नेबुलाइजर से तत्काल राहत दी जा रही है, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि हवा में मौजूद प्रदूषक कण और धुआं सांस की नलियों में सूजन पैदा कर रहे हैं, जिससे संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे सुबह-शाम बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और घर के भीतर भाप का इस्तेमाल करें। साथ ही, अधिक पानी पिएं और गुनगुने पानी से गरारे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मौसम में बदलाव के साथ-साथ बिगड़ती शहर की हवा भी लोगों को बीमार कर रही है। ऐसे में घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करने के साथ, सुबह शाम बाहर निकलने से बचें। गला खराब होने के दौरान कोशिश करें कि घर पर भाप लें। - डाॅ. नवीन कुमार, सीनियर मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें