फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 चुनाव से पहले प्रदेश के एक तिहाई परिवारों को बनाएं भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने 2024 के चुनावों से पहले प्रदेश के एक तिहाई परिवारों को भाजपाई बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में शामिल करें। धनखड़ मंगलवार को गुरुकमल कार्यालय में पांच जिलों के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, चुनाव चिन्ह पर लड़ने का फैसला चुनाव समिति करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो सितंबर को अंबाला के बलाना मंडल से अपने दौरे की शुरूआत करेंगे। इस बैठक में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर और नूंह जिलों के अध्यक्ष, प्रभारी, मंडल पालक, मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्षों को बुलाया गया था। जिसमें गुरुग्राम की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ निजी कारणों से नहीं पहुंच पाई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थी परिवारों को पार्टी से जोड़ें। जिन परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है उन्हें इसका लाभ दिलाएं। जल्द ही बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे। पहली से आठ सितंबर तक प्रदेश के 4000 शक्ति केंद्रों पर बैठकें होंगी। जिसमें शक्ति केंद्र प्रमुख, ग्राम प्रमुख, सह ग्राम-प्रमुख यानी त्रिदेव को बुलाया जाएगा। एक शक्ति केंद्र पर औसतन 25 कार्यकर्ता है। इन्हीं बैठकों में पंचायत चुनाव, संगठनात्मक विस्तार, पन्ना प्रमुख और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य एवं पूर्व सांसद सुधा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, गुरुग्राम जिला प्रभारी एवं पलवल विधायक दीपक मंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता उपस्थित रहे।
हेडिंग
आप के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सरपंच भाजपा में हुए शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश सरपंच 25 समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भाजपा के गुरुकमल कार्यालय पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के समक्ष पार्टी में अपनी आस्था जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी को भगवा पटका पहना कर स्वागत किया। महेश ने कहा कि वह आप की नीतियों से नाराज होकर भाजपा में आए हैं। मन से कार्य करते हुए जनता की सेवा करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला महामंत्री मनीष गाडौली, महेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी अजीत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

महेश के साथ आप के पूर्व जिला महासचिव मुकेश डुंडाहेड़ा, ओमकलां यादव, कमल यादव, एडवोकेट दिनेश यादव, कुणाल यादव, नीरज कुमार, अश्वनी यादव, मोहर सिंह तंवर, गोपी मोलाहेड़ा, पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, मुकेश, अतेंद्र नागर नाथूपुर, वेद प्रकाश इंदिरा कालोनी, रवि झाड़सा, अमित इंदिरा कालोनी, कैलाशचंद दुहारिया, देशराज यादव, डा. राजेश करगवाल, राजेश मित्तल, आरएस राणा, मनोज यादव, मनीष आदि अब भाजपाई हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें