फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज के ध्यानार्थ : आचार संहिता के दौरान पुलिस ने जब्त की 10 लाख की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वाल पहाड़ी के नजदीक पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा आम चुनाव 2024 की आचार संहिता के बीच जिला पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड की टीम ने ग्वाल पहाड़ी के नजदीक एक कार चालक से 10 लाख की नकदी जब्त की है। उत्तर प्रदेश की पंजीकृत गाड़ी में ग्वाल पहाड़ी के नजदीक पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि फ्लाइंग स्क्वाड की टीम पुलिस चौकी गवाल पहाड़ी थाना डीएलएफ फेज-1 को जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की पंजीकृत आई-20 हुंडई गाड़ी से 10 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। वीडियोग्राफी के दौरान गाड़ी चालक शैलेंद्र अग्निहोत्री संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इस कारण यूपी के कन्नौज के रहने वाले इस चालक से राशि जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दी गई। चालक को जब्त की गई राशि के संबंध में संबंधित कागजात के साथ अपना दावा प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी देने के बाद ही उसके मालिक को सौंप दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि गाड़ी के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी हुई थी। पुलिस ने इस पर दस हजार रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें