फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरोप साबित करने में नाकाम रही पुलिस, अवैध शराब केस में कैफे मालिक समेत दो बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिसंबर 2024 को कैफे में पुलिस ने की थी रेड, अवैध शराब रखने और परोसने का था आरोप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक अदालत ने अवैध शराब रखने और परोसने के मामले में दो आरोपियों, तेजपाल और संदीप को बरी कर दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मंजोत कौर की अदालत ने मंगलवार 17 नवंबर को यह फैसला सुनाया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ उचित संदेह से परे अपना मामला साबित करने में विफल रहा।
पुलिस को 13 दिसंबर, 2024 को ग्वाल पहाड़ी स्थित सासा कैफे में अवैध शराब होने की सूचना मिली थी। हेड कांस्टेबल जितेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां तेजपाल शराब परोसता मिला, जिसके पास लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने रेड लेबल, ऑल सीजन, ब्लैक लेबल सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें जब्त कीं। कैफे का मालिक संदीप पुलिस को देखकर मौके से भाग गया था। आरोपियों के खिलाफ पंजाब आबकारी अधिनियम, 1914 की धारा 61 (1) (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला आधिकारिक गवाहों की गवाही पर आधारित था
अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि जब्त बोतलें वास्तव में शराब थीं। नमूने और शेष बोतलों के बीच संबंध स्थापित नहीं हो सका। सील को जांच से जुड़े कांस्टेबल कमलजीत को सौंपा गया, जिससे छेड़छाड़ की संभावना बनी रही। पुलिस हिरासत में दिए गए आरोपियों के बयान भी साक्ष्य के रूप में स्वीकार्य नहीं थे। पूरा मामला केवल आधिकारिक गवाहों की गवाही पर आधारित था, जिसे स्वतंत्र गवाह का समर्थन नहीं मिला। अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए तेजपाल और संदीप को सभी आरोपों से बरी कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें