फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिनाख्त नहीं होने से 48 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं कराया पोस्टमॉर्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली बैग में मिला था महिला का शव, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्राली बैग से बरामद युवती के शव की सोमवार को भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने सोमवार को भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। थाना पुलिस का कहना है कि शव की पहचान नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, शव रखने के बाद ट्रॉली बैग का चेन बंद नहीं होने पर उसे सुई से सिलाई गया था। मामले की जांच के लिए अपराध शाखा और थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। गुरुग्राम के थानों के अलावा फरीदाबाद जिले के थानों में भी पुलिस ने संपर्क किया है। सोमवार देर शाम तक भी मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार, मृतका के दाएं हाथ में नाम का टैटू भी दिखा, जिसे हत्यारों ने पूरी तरह से मिटाने का प्रयास किया था। वहीं, महिला के शरीर पर दो और टैटू हैं, जिनमें एक मां लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो सकेगा मौत का खुलासा
युवती की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में पता चल सकेगा। पुलिस मृतका की पहचान कराने का प्रयास करने में जुटी है ताकि परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा सके और आरोपियों के बारे में पता चल सके। जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिस स्थान पर ट्रॉली बैग मिला था, उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में अभी कुछ ज्यादा नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें