फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: देशभर में 44.04 करोड़ की ठगी करने वाले 15 साइबर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 10,697 शिकायतों किया खुलासा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में 44.04 करोड़ की ठगी करने वाले 15 साइबर ठगों को गुरुग्राम पुलिस की टीमों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 12 मोबाइल व एक सिम कार्ड बरामद किया है।
मोबाइलों व सिम की इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 44.04 करोड़ रुपयों की ठगी करने के संबंध में 10,697 शिकायतें और 379 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने साइबर ठगी मामलों में 7.50 लाख रुपये रिफंड करवाए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) विकास कौशिक ने बताया कि आरोपियों पर 25 मामले हरियाणा में दर्ज हैं। इनमें से साइबर अपराध थाना पूर्व में दो मामले, साइबर अपराध थाना पश्चिम में दो मामले और साइबर अपराध थाना मानेसर में एक मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों को गुरुग्राम पुलिस ने नवंबर 2024, दिसंबर 2024, जनवरी 2025, मार्च 2025 और अप्रैल 2025 में अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्शन, निवेश कराकर, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त विकास कौशिक ने बताया कि साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस टीम ने आरोपी विपिन, मनविंदर व सचिन उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध थाना पश्चिम की पुलिस टीम ने आरोपी कृष्णा, प्रशांत को गिरफ्तार किया है। वहीं, साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस टीम ने आरोपी प्रवीण, नरेंद्र उर्फ चोटिया, अंशु मिश्रा, अविनाश, जीतू, प्रदीप अरोड़ा उर्फ पीटर उर्फ बंटी, अरुण, आदित्य कुमार उर्फ अनीश, मनोज भारद्वाज, अजय कुमार शर्मा व समर सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें