फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गैंगस्टर विकास लगरपुरिया के गुर्गे को तिहाड़ से प्रोडेक्शन वारंट पर लाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट से करोड़ों रुपये की चोरी का मामला, अब तक 20 से अधिक लोग हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। करोड़ों की चोरी के मामले में जांच कर रही एटीएफ ने मास्टर माइंड गैंगस्टर विकास लगरपुरिया की क्लोजर रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद उसके गुर्गे थान सिंह को चार दिन के प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। उस पर चोरी के 30 लाख रुपये छुपाने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में उससे रिकवरी करने में जुटी है।
एसटीएफ के अनुसार मास्टर माइंड विकास लगरपुरिया ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में जिन लोगों का नाम लिया था। उसके अनुसार आरोपियों की पूछताछ कर उनसे रिकवरी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थान सिंह निवासी गोला डेरी दिल्ली को ले आई है। उस पर रोहणी थाने में हत्या का मामला दर्ज है। गैंगस्टर के नेटवर्क में वह भी शामिल था। अगस्त माह में दो साल पहले खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक फ्लैट में 24 करोड़ की चोरी में एसटीएफ 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और लगभग 15 करोड़ रुपये की बरामदगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले की अगली सुनवाई 2 जून को

एसटीएफ की जांच में आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया को राहत मिलेगी या नहीं इसकी पुष्टि के लिए अदालत ने एसटीएफ से जानकारी तलब की है। इसी क्रम में डॉक्टर सचिन्द्र ने भी जेल में आईपीएस अधिकारी के सामने हुई पूछताछ के रिकार्ड को सार्वजनिक करने की मांग की है। बता दें कि एसटीएफ ने अपनी जांच में कहा कि आईपीएस अधिकारी की जांच के दौरान संलिप्तता नहीं मिली है। जिसके चलते उनका नाम खाना दो में रखा गया है। इसमें उनके पॉलीग्रॉफी टेस्ट का भी हवाला दिया गया है। इस मामले में एसटीएफ को जांच से संबंधित कुछ साक्ष्य अदालत में बृहस्पतिवार को पेश करना था। अदालत की ओर से अगली सुनवाई 2 जून रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें