फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस ने छह घंटे के ऑपरेशन आक्रमण में गिरफ्तार किए 119 अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब, गांजा, एक चाकू और 7,080 नकदी बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑपरेशन आक्रमण के तहत मंगलवार को जिले की पुलिस ने 35 पीओ व बेल जंपर सहित 119 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियान के दौरान अवैध रूप से बेची व रखी जा रही शराब, गांजा, चाकू और नकदी भी बरामद की है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशन में गुुरुग्राम पुलिस ने सुबह छह घंटे ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया।
इस अभियान में गुरुग्राम पुलिस की सभी अपराध शाखा, थाना प्रभारी व पुलिस चौकी प्रभारियों सहित 186 पुलिस टीमें थीं। इस अभियान में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक गुरुग्राम पुलिस के 879 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने चोरी करने वाले आरोपियों, अवैध रूप से शराब, मादक पदार्थ रखने व बेचने वालों, जुआ खेलने वालों, वांछित अपराधियों, साइबर ठगी सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की। इस ऑपेरशन के दौरान विभिन्न प्रकार के अपराधों में संलिप्त अपराधियों को काबू कर उनके खिलाफ 48 एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस टीमों ने चोरी करने के मामले में दो आरोपी, सेंधमारी के मामले में दो आरोपी, वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी, हत्या करने के मामले में एक आरोपी को व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं, गुमशुदा हुई दो लड़कियों को भी ढूंढा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 475 बोतल देसी शराब, 75 बोतल अंग्रेजी शराब व 57 बोतल बीयर बरामद की। 2.54 किलोग्राम गांजा, एक चाकू व 7,080 रुपये बरामद किए गए। वहीं, ब्लैक फिल्म वाहनों के 66 चालान, ट्रिपल राइडिंग सवारी के 160 चालान, गलत लेन में वाहन चलाने पर 562 वाहन चालकों के चालान काटे गए और छह वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें