फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन की आंच जिले में पहुंचने की तैयारी, पुलिस सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर सिंघु बॉर्डर पर डेरा डालकर बैठे किसान अब गुरुग्राम का भी रुख करने की तैयारी में हैं। बुधवार शाम को किसानों के जयपुर-दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डालने के ऐलान के बाद गुरुग्राम पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने हर स्थिति से निपटने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बुधवार देर शाम से ही खुफिया विभाग सक्रिय हो गया है। देर शाम ही पुलिस ने उन स्थानों को चिह्नित कर लिया है जहां किसानों के डेरा डालने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, किसान सिंघु बॉर्डर की तरह सरहौल बॉर्डर पर डेरा डाल सकते हैं। ऐसे में पुलिस इस स्थिति से निपटने के साथ ही रूट डायवर्जन का प्लान भी बना रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत बंद के दौरान झाड़सा चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक व बिलासपुर को संवेदनशील मानते हुए फोर्स तैनात की गई थी। अब इन स्थानों के साथ ही सरहौल बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती की जाएगी। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि किसान खेड़कीदौला टोल प्लाजा समेत केएमपी के पचगांव चौक पर अपना डेरा डाल सकते हैं। ऐसे में पुलिस बल के साथ ही हर स्थिति से निपटने के लिए दंगा रोधी वाहन, दमकल व एंबुलेंस को मौके पर तैनात किया जाएगा। रिजर्व पुलिस को भी सतर्क कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलवाया जाएगा।
अधिकारियों के मुताबिक, किसान आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस आयुक्त केके राव सभी डीसीपी, एसीपी समेत थाना प्रभारियों के साथ बृहस्पतिवार को रणनीति तैयार करने के लिए बैठक कर सकते हैं। इस दौरान जरूरी दिशा दिर्नेश भी जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

हर स्थिति से निपटने को तैयार है पुलिस : आयुक्त
पुलिस आयुक्त केके राव ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्य किया जाएगा। हर स्थिति से निपटने की तैयारी की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें