फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अमेजन सुरक्षा सहायता के नाम पर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटर का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी पहले कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। ज्यादा रुपये कमाने के लिए उन्होंने जनवरी 2020 से यह फर्जी कॉल सेंटर शुरू किया। अब तक वह हजारों लोगों को ठग चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-45 स्थित एक मकान के बेसमेंट में बिना अनुमति स्वाड कंपनी के नाम से कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार देर रात मौके पर पहुंचकर एक टीम लीडर व एक प्रबंधक को काबू किया। आरोपियों की पहचान रेवाड़ी के गांव गुर्जर माजरी निवासी प्रवीण कुमार व बक्सर (बिहार) के गांव नचाब निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई।
पूछताछ में सामने आया कि वह विदेशियों को अमेजन सुरक्षा सहायता देने के नाम पर धोखे से ई-गिफ्ट कार्ड खरीदवाकर उसका कोड प्राप्त कर लेते थे। इस नंबर से वह गिफ्ट कार्ड की राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। गिफ्ट कार्ड की राशि ब्लॉकर सॉफ्टवेयर के जरिये निकाली जाती थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो यहां 13 युवक-युवतियां काम कर रहे थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जनवरी से ही यह कॉल सेंटर शुरू किया। कॉल सेंटर शुरू करने के लिए उन्होंने बेसमेंट किराये पर लिया था। आरोपियों ने स्वाड के नाम से कंपनी रजिस्टर्ड कराई हुई है। आरोपियों ने बताया कि एक साल पहले कॉल सेंटर में नौकरी करने के दौरान ही उन्होंने फर्जी कॉल सेंटर शुरू किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि यह कॉल करने के लिए विदेशियों का नंबर कहां से लाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें