फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान का समापन समारोह आयोजित
विज्ञापन

मेयर राजरानी मल्होत्रा रही मुख्य अतिथि, कार्यक्रम में बच्चों ने दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का समापन समारोह सीआर मॉडल पब्लिक स्कूल, झाड़सा में बड़े उत्साह और उत्सवपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।



समारोह की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। इसके बाद बच्चों ने स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कविता पाठ, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसने उपस्थित जनसमूह को जागरूक और प्रेरित किया। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कचरे के उचित पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग से बचाव और प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम की दिशा में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन




संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने कहा कि हमें सामूहिक प्रयासों से गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा शहर बनाना है। वहीं, कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन




इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर छोटूराम शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसाइटी के अध्यक्ष राजबीर ठाकरान, कोषाध्यक्ष देवेंद्र महलावत, महासचिव कृष्ण कुमार, विद्यालय के प्रिंसिपल नरेंद्र डबास, शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें