फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई और बालकनी से गिरा प्लास्टर, निवासी दहशत में

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-108 स्थित वेदांता सोसाइटी के दो टॉवरों में प्लास्टर गिरने से लोगों में दहशत है। सोसाइटी के डी टॉवर के फ्लैट नंबर 043 और सी टॉवर के फ्लैट नंबर 002 से ये प्लास्टर बालकनी और रसोई के पास से गिरा। उस वक्त लोग नीचे टहल रहे थे। कोई घायल नहीं हुआ। घटना की शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

चौथी मंजिल के फ्लैट नंबर 043 निवासी रमेश खेमचंद ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे रसोई के बाहर का प्लास्टर नीचे गिर गया। तेज आवाज से लोग डर गए। ईमेल से इसकी शिकायत की गई। सी टॉवर के फ्लैट नंबर 002 नवरतन जोशी ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे छज्जे का प्लास्टर गिर गया। सोसाइटी में विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी परेशान हैं। बीते चार साल में 50 से ज्यादा बार प्लास्टर गिर चुका है। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।
हरेरा ने आदेश दिया है कि जनहानि की जिम्मेदारी बिल्डर की होगी, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है। सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अजीत पांडेय ने कहा कि सोसाइटी के पिलर और नींव कमजोर हो रही है। निगरानी के लिए हरेरा की तरफ से मुख्य अभियंता की नियुक्ति की गई। 31 मार्च 2021 की तय समय सीमा के अनुसार काम भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें