अरावली ग्रीन वॉल पार्टनरशिप सम्मेलन के समापन पर पौधरोपण
वन संरक्षक सुभाषचंद्र यादव समेत कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधियों ने आर्बरेटम और व्याख्यान केंद्र का दौरा किया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। तीन दिवसीय अरावली ग्रीन वॉल पार्टनरशिप सम्मेलन का समापन पर अधिकारियों और इस कार्यक्रम से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने बीएसएफ के नेचर कैंप का दौरा किया। बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। इसका लक्ष्य उत्तर पश्चिमी की ओर थार रेगिस्तान के विस्तार को रोकने के लिए बनाए ग्रेट अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट पर विचार विमर्श करना था।
शनिवार को वन संरक्षक सुभाषचंद्र यादव समेत इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले द नेचर कंजर्वेंसी इंडिया सॉल्यूशंस की टीम ने कार्यक्रम के समापन पर देशी पौधों के लिए बनाई जा रही नर्सरी, इंटप्रेटेशन सेंटर के लिए प्रस्तावित जगह में जाकर कार्यक्रम की रूप रेखा तय की। सबने मिलकर यहां पौधरोपण भी किया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, राज्य जैव विविधता बोर्ड और द नेचर कंजर्वेंसी इंडिया सॉल्यूशंस (एनसीआईएस) द्वारा संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। वन, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार में महानिदेशक एसके अवस्थी, राज्य जैव विविधता बोर्ड, पीसीसीएफ के सह सदस्य सचिव डॉ. विवेक सक्सेना, प्रधान मुख्य वन संरक्षक विनीत गर्ग, द नेचर कंजर्वेंसी इंडिया सॉल्यूशंस (एनसीआईएस) की प्रबंध निदेशक डॉ. अंजलि आचार्य, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर गुरुग्राम मंडल के वन संरक्षक डॉ. सुभाष यादव, डीएफओ राज कुमार समेत राजस्थान और गुजरात राज्यों वन अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
पूनम