फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घायल बच्ची ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, पिता की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहरपुर रूपा गांव में सिलिंडर फटने का मामला : घटना के समय पत्नी गई थी कंपनी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। मानेसर थाना क्षेत्र के नाहरपुर रूपा गांव में सिलिंडर फटने के मामले में शनिवार को उपचार के दौरान एक और बच्ची ने दम तोड़ दिया। घायल पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे के समय मौके पर मौजूद बड़ी आठ साल की बेटी की मौत हो गई थी, उसका शव अभी पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। नाहरपुर रूपा गांव में बीरबल ने टिन शेड किराये पर देने के लिए बना रखा है। इसी में हरेश्वर गिरी निवासी रसूलपुर शिवान, बिहार अपने परिवार के साथ रहता था। उसकी पत्नी आरती भी एक निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार की शाम करीब छह बजे जब हरेश्वर अपनी कंपनी से लौटा तो उनकी दोनों बेटी आठ साल की पलक और छह साल की अलका ने कुछ बनाने के लिए जैसे ही सिलिंडर जलाया, रिसाव के चलते लग गई। जब तक वह बुझाने का प्रयास करता तब तक धमाका हुआ और टिन शेड के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें