फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मंडी में धर्मकांटा और टिनशेड लगाने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक बिमला चौधरी ने शुक्रवार को नई अनाजमंडी जाटौली का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने शुक्रवार को नई अनाजमंडी जाटौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गेहूं और सरसों के ढेरों का जायजा लिया और किसानों व आढ़तियों से सीधे बात कर मंडी में किसी भी तरह की समस्या के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन



विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की योजना के तहत सभी मंडियों में अटल कैंटीन शुरू की जाएगी। नई अनाजमंडी जाटौली में भी अटल कैंटीन जल्द शुरू होगी। इसके अलावा मंडी में धर्मकांटा और टिनशेड लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि पटौदी की पुरानी सब्जीमंडी को नई अनाजमंडी जाटौली में शिफ्ट किया जाएगा और गेहूं व सरसों की खरीद में कोई परेशानी नहीं आएगी। किसानों ने बताया कि जब ट्रैक्टर-ट्राली में अनाज मंडी में पहुंचते हैं, तो मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या हो जाती है। इस पर विधायक ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के आनंदपुर आश्रम वाले मार्ग का टेंडर पास हो गया है और जल्द ही सड़क बन जाएगी। इसके बाद मंडी के पीछे नया गेट खोला जाएगा, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम नहीं बनेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें