फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में दवाओं की कमी पर सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सर्जनों को प्रत्येक सोमवार दवाओं के स्टॉक का अपडेट देना अनिवार्य होगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नागरिक अस्पताल में दवाओं की कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यालय स्तर से जारी निर्देशों के अनुसार अब सभी सिविल सर्जनों को प्रत्येक सोमवार दवाओं के स्टॉक का अपडेट देना अनिवार्य होगा।
इसका उद्देश्य अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अक्सर देखने में आता है कि नागरिक अस्पतालों में कोई न कोई जरूरी दवा खत्म हो जाती है। मरीज लंबी कतार में लगने के बाद जब काउंटर पर पहुंचते हैं, तब उन्हें दवा उपलब्ध न होने की जानकारी मिलती है। इससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि उन्हें मजबूरी में बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि जिन दवाओं का स्टॉक खत्म हो चुका है, उनकी तत्काल रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजी जाए। साथ ही, समय रहते नई आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि साप्ताहिक स्टॉक मॉनिटरिंग से दवाओं की कमी की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। सीएमओ डॉ. लोकवीर ने कहा कि विभाग के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में दवाओं की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज को मजबूरी में बाहर की मेडिकल दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इससे मरीजों पर आर्थिक बोझ दोगुना हो जाता है। एक ओर इलाज की चिंता रहती है, वहीं दूसरी ओर अतिरिक्त खर्च उनकी स्थिति को और कठिन बना देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें