फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्रीय विहार बस स्टॉप पर गंदगी का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


- टूटी सड़क पर कचरे के ढेर से परेशान यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। केंद्रीय विहार बस स्टॉप जहां से रोजाना यात्री सिटी बस के जरिए सफर करते हैं, इन दिनों गंदगी और बदहाली का शिकार बना हुआ है। यहां लगा कूड़े का अंबार सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन

बस स्टॉप के ठीक सामने और आसपास कचरे के ढेर लगे हुए हैं, वहीं सड़क भी जगह-जगह से टूटी हुई है। टूटी सड़क को ये कचरा ढक रहा है। ऐसे में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को न सिर्फ बदबू का सामना करना पड़ रहा है बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। बस स्टॉप पर मौजूद यात्री ओमकरण ने बताया कि बसों का संचालन तो हो रहा है साथ ही गंदगी के दर्शन भी रोज ही होते हैं। वहीं यात्री बिरामती कहना है कि बस में सफर करने के साथ ही कूड़े के बीच से सफर करना भी मानो जरूरी हो गया है। वहीं यात्रियों ने गंदगी को सफर करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें