फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्मी बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में आग की घटनाएं बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बादशाहपुर और गुरुग्राम कोर्ट में बिजली के तारों में हुए धमाके
विज्ञापन

- रविवार की रात को हीरो होंडा चौक के पास ट्रक में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गर्मी बढ़ने के साथ ही गुरुग्राम में आग की घटनाएं बढ़ने लगी है। रविवार की रात से सोमवार की दोपहर तक जिले में पांच स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। बादशाहपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास बिजली के खंबे पर तारों में आग लग गई। गुरुग्राम कोर्ट परिसर में भी सोमवार की दोपहर को बिजली के तारों में हुए धमाके से चिंगारियां छूटने लगी। वहीं, टीकली गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
रविवार की रात 12.30 बजे दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक के पास ट्रक में आग लग गई। जैसे ही चालक ने ट्रक में आग लगी देखी तो उसे हाईवे पर रोड किनारे खड़ा कर दिया। ट्रक में आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी। सेक्टर-37 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी माैके पर पहुंची और ट्रक में लगी आग को बुझाया। तब तक ट्रक पूरी तरह से जल चुका था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर को सोहना रोड पर बादशाहपुर स्थित स्टेट बैंक के सामने एक निजी अस्पताल के आगे एक बिजली खंबे के तारों में आग लग गई। खंबे पर तारों में लगी आग से नीचे खड़े कई दोपहिया वाहनों में नुकसान हुआ है। आग लगने के बारे में फायर विभाग को सूचना दी गई थी। हालांकि जब तक दमकल गाड़ी व टीम माैके पर पहुंची, तब तक आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझा लिया था। बिजली के खंबे पर तारों में आ लगने से एक डॉग झुलस गया, जिसको रेस्क्यू कराकर पशुओं के अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया।
वहीं, गुरुग्राम कोर्ट परिसर में सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे विकास सदन में जजों के चैंबरों के सामने बिजली के तारों में धमाके होने लगे थे और तारों में आग लग गई। तारों में धमाके होने व आग लगने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया था। जज व वकील अपने चैंबरों से बाहर निकल गए। हालांकि इस आग पर काबू पाया लिया गया।
आग की चौथी घटना सोमवार की दोपहर बाद टीकली गांव के पास अरावली की पहाड़ियों में हुई। पहाड़ी पर सूखे पत्ते सहित अन्य कबाड़ पड़ा हुआ है, जिससे आग तेजी से फैल रही है। दोपहर बाद करीब 2.45 बजे सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक दमकल गाड़ी मौके पर भेजी गई हैं, ताकि आग पर काबू पाया जा सके। दमकल विभाग की टीम ने पहाड़ी के निचले हिस्से में पानी का छिड़काव करके आग पर काबू पाया। हालांकि पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में गाड़ी की पहुंच न होने पर दमकलकर्मी अपने स्तर पर आग बुझाने में जुटे हैं। देर शाम तक आग नहीं बुझ सकी थी।
विज्ञापन

वहीं, पांचवीं घटना पलड़ा गांव में कूड़ी के ढ़ेर में सोमवार की दोपहर को आग लगी। दोपहर 1.12 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल टीम ने कूड़ी के गोबर व आसपास पड़े कूड़े पर पानी का छिड़काव करके आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें