फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर कर लें भ्रम, न घूमें बेपरवाह: H3N2 को हल्के में ले रहे कोरोना टीका लगवा चुके लोग, जरूर अपनाएं ये सतर्कता

Fri, 17 Mar 2023 10:12 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

लोगों के इस भ्रम को दूर करने के लिए फिलहाल न तो नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से कोई पहल हुई और ना हीं राज्य सरकार कुछ करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
तेजी से फैल रहा H3N2 वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर लगभग अधिकांश लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इससे विकसित हुई प्रतिरोधक क्षमता के बल पर लोग कोरोना को हराने में कामयाब हो पाए। कोरोना के लौटने के करीब दो वर्ष बाद एक नए वायरस का आगमन हो चुका है जिसका नाम एच3एन2 है। इससे फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस बीच कोरोना वैक्सीन लगवा चुके बहुत से लोगों का मानना है कि अब उन पर किसी भी वायरस का असर नहीं होगा। ऐसे में वह बेपरवाह होकर घूम रहे हैं। इससे एच3एन2 के प्रसार का डर स्वास्थ्य विभाग के लोगों को सता रहा है।

विज्ञापन

इस नए वायरस से संक्रमित होने पर रोगी में फ्लू जैसे लक्षण जैसे खांसी जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ, शरीर में दर्द आदि देखने को मिल रहे हैं, जो अधिकतम करीब तीन सप्ताह तक बने रह सकते हैं। यह संक्रमण कोरोना की तरह ही फैलता है और इसके लक्षण भी कोरोना से मिलते जुलते हैं। यही कारण है कि लोग मानकर बैठे हैं कि उनका तो टीकाकरण हो चुका है और उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस सोच के कारण लोग ना तो सुरक्षा उपायों के तौर पर मास्क का उपयोग कर रहे न शारीरिक दूरी का।

लोगों के इस भ्रम को दूर करने के लिए फिलहाल न तो नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से कोई पहल हुई और ना हीं राज्य सरकार कुछ करती नजर आ रही है। इस भ्रामक जानकारी के कारण ही लोग जाने अनजाने एच3एन2 वायरस के प्रसार में सहायक साबित हो रहे हैं। इस लापरवाही के कारण पिछले दो सप्ताह से नागरिक अस्पताल में 300 से 400 मरीज रोजाना आ रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बिना मास्क के बेपरवाह हो कर घूम रहे लोकेश बताते हैं कि वह दोनों कोरोना टीके समय से लगवा चुके हैं। इसलिए उन्हें अब खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण वाले किसी भी तरह के वायरस से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ऐसा ही उनके साथ बैठे जय और कृष्ण कुमार भी मानते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें