फर्रुखनगर। फर्रुखनगर को सब डिविजन से डिवीजन बनाए जाने के बावजूद कस्बा क्षेत्र में बिजली की आंख-मिचौली कई दिनों से जारी है। इस समस्या को लेकर कस्बे के लोग विशेष तौर पर मित्राऊ की ढाणी व आसपास के उपभोक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर बिजली समस्या की शिकायत विभाग के एक्सईएन को दी है।
लोगों ने कहा कि शहर में चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति बेईमानी साबित हो रही है। कब बिजली आए और कब चली जाए कहा नहीं जा सकता है। पिछले एक सप्ताह से तो बुरा हाल है। ग्रामीण क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति से लोग बेहाल हैं। बिजली की आवाजाही से सबसे अधिक दिक्कत लघु उद्यमियों, ढाणी में रहने वालों एवं छोटे दुकानदारों को हो रही है। दिन में तो शहर में अघोषित बिजली कटौती होती है। वहीं रात को भी आंख-मिचौली का खेल जारी है। संवाद