फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समाधान शिविर में आईं 12 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एडीसी सोनू भट्ट ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिविरों में आए लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। साथ ही, बादशाहपुर क्षेत्र से संबंधित एक शिकायत पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। शिविर के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष मामलों को निर्धारित समय में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान डीडीपीओ नवनीत कौर, डीएसओ सतपाल, डीएसओ शिवानी, एसडीओ सुमन कश्यप, एसडीओ मनीष, एसडीओ सुनील सैनी, एलडीएम विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर लालसिंह, जेई राकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें