फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना के गर्म जल सरोवर में लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना स्थित धार्मिक तीर्थ स्थल शिव कुंड सरोवर में हजारों भक्तों ने पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। सरोवर पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। सरोवर प्रबंधन ने मेले को लेकर व्यापक प्रबंध किए हुए थे। पुलिस भी सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद रही। गंगा स्नान पर्व पर धार्मिक तीर्थ स्थल शिव कुंड सरोवर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया था। सरोवर पर भक्तों की भीड़ रात्रि से ही एकत्रित होना शुरू हो गई थी। उक्त भीड़ शाम तक बनी रही। लोगों ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। पुलिस के जवान सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद रहे। इसके अलावा सरोवर के आसपास दुकानदारों की दुकानों पर भी भारी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन

-
कस्बे के बड़े बाजार में किया गया भंडारा
सोहना। सोहना कस्बे के बड़े बाजार में हर वर्ष की भांति इस साल भी दुकानदारों ने गंगा स्नान के अवसर पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी लोगों ने श्रम दान करके भंडारे को सफल बनाने में सहयोग किया। इस अवसर पर मास्टर पारस नाथ जैन, राममणि जैन, अशोक वर्मा, गोपाल मनी जैन, विवेकशील वर्मा, लाला टेकचंद, प्रीतम जैन सर्राफ, पवन सिंगला, पूर्व पार्षद नागेश मुखी, राजू पठान, विपिन, मनोज जैन, लोहिया जैन समाज प्रधान प्रवीण जैन बॉबी व अशोक गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें